रामनगर फायरिंग और हत्या का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार
मुरैना के रामनगर में फायरिंग और हत्या के मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने मुख्य आरोपी को घटना के 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी भूरा कांकोलिया उर्फ शर्मा को इमलिया बायपास रोड से पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की देशी बंदूक और दो जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं। 20 अगस्त की रात पुराने विवाद को लेकर हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।