इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप में जन सामान्य सहित उच्च जोखिम समूहों की स्वास्थ्य जांचें की गई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुरैना के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम पंचायत मुंगावली में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 111 पर किया गया।
टीम में आईसीटीसी सिविल हॉस्पिटल के परामर्शदाता श्री संदीप सेंगर एवं एसटीएस मोहम्मद उवैस कुरैशी, जिला चिकित्सालय मुरैना एस टी आई परामर्शदाता अतुल राठौर, सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुंगावली जितेंद्र बांदिल, ओ आर डब्ल्यू टी आई परियोजना शिवम चौहान सामिल थे।
शिविर के दौरान परामर्शदाता संदीप सेंगर द्वारा एचआईवी एड्स, टीबी सहित अन्य बीमारियों के प्रति शिविर में उपस्थित जन सामान्य को जागरूक करते हुए एचआईवी की स्क्रीनिंग की गई एवं एचआईवी एड्स से संबंधित उपस्थित लोगों को परामर्श दिया गया। एसटीआई काउंसिल अतुल राठौर द्वारा सिफलस की स्क्रीनिंग करते हुए संबंधित लोग को उचित परामर्श देते हुए बीमारी के निदान हेतु दवाइयां वितरित गई। इस अवसर पर सीएचओ जितेंद्र बांदिल द्वारा शिविर में उपस्थित सभी लोगों का हेल्थ चेकअप कर उनकी बीपी, शुगर, मलेरिया, हेपेटाइटिस, बी की जांच की गई एवं बीमारी अनुसार मौके पर ही दवाइयां वितरित की गई। हेल्थ कैंप के माध्यम से ग्राम मुंगावली के लगभग 65 लोगों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी, आर टी आई, एस टी आई, हेपेटाइटिस बी आदि रोगों की जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती धात्री माताएं किशोरी बालिकाएं एवं अन्य महिला पुरुष मौजूद थे।
#morena2026 #Morena #JansamparkMP
15 views | Morena, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026