पुपरी: प्यूरी में दुर्गा पूजा पर विधि व्यवस्था के लिए एसडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
दुर्गा पूजा के मौके पर विधि व्यवस्था को लेकर शुक्रवार की शाम 5 बजे एसडीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में पुपरी में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एएसपी सह डीएसपी सुनीता कुमारी मौजूद थी। फ्लैग मार्च के दौरान एसडीओ श्री कुमार ने लोगो से आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा मनाने की अपील की है।