पटना ग्रामीण: सदन में तेजस्वी यादव पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, कहा- ये बच्चा है
सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भड़क गए। दरअसल सीएम नीतीश कुमार 2005 के पहले लालू राबड़ी के शासनकाल पर सवाल उठा रहे थे जिस पर राजद विधायक और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी विरोध करने लगे। जिस पर नीतीश कुमार भड़क गए और उन्होंने तेजस्वी यादव को बच्चा कह डाला।