पटना ग्रामीण: बापू सभागार में भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर हुए शामिल
बापू सभागार में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट सिन्हा चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई बड़े नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस बैठक में 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।