पटना ग्रामीण: स्पाइसजेट की SG 729 फ्लाइट रद्द, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा
तकनीकी वजह से सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट मंगलवार को रद्द हो गयी। नाराज यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों का कहना है कि हमें तकरीबन विमान में 1 घंटे बिठाने के बाद अचानक कहा जाता है कि विमान में तकनीकी खराबी है। आप लोग अराइवल गेट से बाहर चले जाएं ।कुछ देर बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया जाता है।