पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे पटना, बीजेपी की राज्य परिषद की बैठक में होंगे शामिल
मंगलवार की सुबह 10:30 बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मनोहर लाल खट्टर वहां से बापू सभागार के लिए रवाना हो गए, जहां BJP की राज्य परिषद की बैठक में शामिल होंगे। दरअसल आज दिलीप जायसवाल की बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विधिवत रूप में ताजपोशी होनी है, जिसका मनोहर लाल खट्टर ऐलान करेंगे।