पटना ग्रामीण: बिहार बजट को लेकर विपक्ष ने सदन पोर्टिको के गेट पर किया प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ लगाए नारे
वित्त मंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा पेश किए गए बिहार बजट को लेकर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे सदन पोर्टिको के गेट पर विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर नीतीश सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के विधायकों का कहना है कि सरकार वृद्धा पेंशन को 400 से 1500 करें।