DDC ने जमुई में एफएसटीपी निर्माण को लेकर DDC ने किया भूमि का निरीक्षण
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा मानव मल के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे DDC शिप्रा विजय कुमार चौधरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत एफएसटीपी के निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान DDC ने भूमि की उपयुक्तता एवं निर्माण से संबंधित आवश्यक पहलुओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई, जिला स्वच्छता समन्वयक, जिला समन्वयक, लोहिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, khaira एवं संबंधित अभियंताओं सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। एफएसटीपी का निर्माण khaira प्रखंड के kendih पंचायत में प्रस्तावित है।
एफएसटीपी एक आधुनिक एवं वैज्ञानिक संयंत्र है, जिसके माध्यम से घरों के सेप्टिक टैंक तथा शौचालयों से निकलने वाले मानव मल (फीकल स्लज) का सुरक्षित तरीके से संग्रहण, उपचार एवं निस्तारण किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत अपशिष्ट को वैज्ञानिक तकनीक से उपचारित कर पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाता है, ताकि अनुपचारित मल सीधे नदियों, तालाबों अथवा खुले स्थानों में न पहुंचे। उपचार प्रक्रिया के बाद प्राप्त ठोस अवशेष का उपयोग सुरक्षित जैविक खाद के रूप में तथा उपचारित जल का उपयोग सिंचाई कार्यों में किया जा सकता है।
इस संयंत्र की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। यह पहल स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्रामीण परिवेश के निर्माण के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगी। #jamui #DDC
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026