जमुई: ह^/त्या मामले में झूठा फंसाने को लेकर एसपी, डीएसपी को दिया आवेदन
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत हाबुनगर गांव में करीब एक माह पूर्व तेज धा^र हथियार से हमला कर अमीरक यादव की हुई निर्मम ह^/त्या मामले के दर्ज एफआईआर में नामजद बनाए गए अभियुक्तों पर सवाल खड़ी हो रही है। उक्त ह^/त्या^/कां^/ड में पुरानी झगड़ा के रंजिश में गलत तरीके से फसाने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़िता लछुआड़ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी सुरेश यादव की पत्नी गांगो देवी शुक्रवार की दोपहर एसपी विश्वजीत दयाल और प्रभारी सीडीपीओ अभिषेक कुमार को आवेदन देकर उक्त हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है साथ ही झूठा मुकदमा में फंसे बेगुनाह को बचाने और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने दाबा किया है कि घटना के वक्त उनका पुत्र संतोष यादव बेंगलुरु में मजदूरी कर रहा था जबकि भाई मनिशेखर यादव उर्फ सरेख यादव अपनी मां का दवा लाने पटना गया हुआ था। इसके अलावा कांड में अन्य लोग भी बाहर रहकर काम करता है। इसके बावजूद पुरानी रंजिश की वजह से झूठा मुकदमा में पुत्र वह अन्य भाइयों को फंसा दिया गया है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने एसपीऔर एसडीपीओ से घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है और गलत तरीके से फंसाने मामले में बेगुनाह को कांड से मुक्त करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि आईजी, डीआईजी और डीजीपी को दिया है। #jamui #crimealert #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026