जमुई: DM और SP सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न घाटों का किया सफाई
गंगा उत्सव के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद तक जमुई जिले में विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की सफाई व संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
वहीं डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों व अन्य कर्मियों द्वारा त्रिपुरारी घाट एवं हनुमान घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वयं श्रमदान कर घाटों की साफ-सफाई की तथा आम लोगों को जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संदेश दिया।
अभियान को जिलेव्यापी स्वरूप प्रदान करते हुए सभी प्रखंडों में भी एक साथ स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न जल स्रोतों का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान तालाबों, नदियों, घाटों एवं अन्य जल निकायों की साफ-सफाई की गई तथा स्थानीय लोगों को इनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस प्रकार जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता और जल संरक्षण का सामूहिक संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। जल स्रोत हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। #jamui #dmjamui #spjamui
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026