शिवपुरी नगर: नगर पालिका प्रशासन ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड से अवैध अतिक्रमण हटाया
शिवपुरी नगर पालिका प्रशासन ने रविवार की सुबह 10:00 बजे से शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर अवैध रूप से रखी गुमटियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की ये अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करीब 2 घंटे तक चली। इस दौरान अवैध रूप से रखी गुमटियों को हटाया गया। नगर पालिका के एसआई योगेश शर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर अवैध रूप गुमटियां रखी होने की सूचना प्रा