शिवपुरी नगर: इमलिया में जमीनी विवाद: चचेरे भाइयों ने युवक पर फायर किए, जान से मारने की धमकी, SP से शिकायत
ब्रजेश सिंह यादव पुत्र सूरज सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया जमीनी विवाद के चलते बीते रोज पूर्व उसके चचेरे भाइयों ने उस पर बंदूक से फायर कर दिए, गनीमत रही बंदूक के फायर पेड़ में लगे। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। जिसकी शिकायत युवक ने खनियाधाना थाने में दर्ज कराई। जहां अब चचेरे भाई उसको घर नही जाने दे रहे हैं, एवं घर जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है