शिवपुरी नगर: वार्ड 16 में असामाजिक तत्वों ने जानवरों के चारे में आग लगाई, पार्षद मौके पर पहुंचे, टैंकरों से आग पर काबू पाया गया
शहर के वार्ड नंबर 16 के रहने वाले गोपाल गुर्जर के घर पर जानवरों के लिए चारा रखा हुआ। जिसमे रविवार की अल सुबह करीब 4 बजे असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिसकी सूचना सुबह 7 बजे वार्ड पार्षद मक्खन आदिवासी को लगी तो वार्ड पार्षद तुरंत ही मौके पर पहुंचे। जिन्होंने नगर पालिका के टैंकरों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।