शिवपुरी नगर: करौंदी सम्बेल के पास शराब पीते चार लोग गिरफ्तार, फिजिकल थाना पुलिस ने की कार्रवाई
फिजिकल पुलिस टीम को शनिवार की रात सूचना मिली थी कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थान करौंदी सम्बेल कलारी के पीछे खाली मैदान शराब का सेवन कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चार युवकों को शराब पीते हुए पाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 1.विशाल जाटव 2.रवि पाल 3. नीलू कुशवाह 4. सूरज आर्य के रूप में हुई।