शिवपुरी नगर: देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने मजदूरी से लौट रहे पिता-बेटे की बाइक में टक्कर मारी, पिता की मौत, बेटा घायल
मगरोरा का रहने वाला मनीराम जाटव और उसके दो बेटे साहिल जाटव और सचिन जाटव मझेरा में मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। तभी देहात थाना क्षेत्र के टीलाघाट मोड़ फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में मनीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वा उसके बेटे साहिल और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए।