लालगंज: हलिया थाना परिसर में जन्माष्टमी पर्व पर गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार, पुलिस अधीक्षक ने हनुमान मंदिर का लोकार्पण किया
भगवान कृष्ण की जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2.:30 बजे हलिया थाना परिसर भक्ति और आस्था से सरोज सराबोर रहा। थाना परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने फीता काटकर विधवत लोकार्पण किया। इसके बाद मंदिर में हनुमान जी और भगवान शंकर की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन किया।