लालगंज: लहंगपुर बामी मार्ग पर जल जमाव और सड़क तालाब में तब्दील होने की खबर के बाद प्रशासन आया हरकत में
लालगंज विकासखंड क्षेत्र के लहंगपुर बामी संपर्क मार्ग पर भारी जल जमाव और सड़क के तालाब में तब्दील होने की खबर मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने इस जन समस्या पर संज्ञान लिया। उनके आदेश पर संबंधित लोक निर्माण विभाग ने रविवार सुबह करीब 10:00 बजे कार्रवाई शुरू कर दी है।