खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से टिकट मिलने के बाद पहली बार खजवाना पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, ग्रामीणों ने किया स्वागत
खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। वहीं टिकट मिलने के बाद पहली बार खजवाना गांव पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खजवाना सहित आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे