खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन दाखिल
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज शनिवार को दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं करवाया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आज शनिवार को नामांकन प्रक्रिया का दूसरा दिन रहा । आज दोपहर तीन बजे तक कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।