खींवसर: खींवसर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी की बैठक का आयोजन किया
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में एमसीएमसी की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया मॉनिटरिंग पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पेड न्यूज पर नजर रखी जायेगी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विज्ञापन के लिए अधिप्रमाणन करवाना होगा।