खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन, 25 अक्टूबर तक होंगे नामांकन दाखिल
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इस दौरान सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि आज से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।