खींवसर: नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे
नागौर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जुगल किशोर सैनी आज शनिवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र के पांचला सिद्धा स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही वहा मौजूद चिकित्सा विभाग के कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।