खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन विषयक प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज नागौर के महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय निर्वाचन विषयक प्रथम प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण में पीआरओ,पीओ प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मिलाकर कुल 1608 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया।