पूरनपुर: विधायक बाबूराम पासवान ने पूरनपुर सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काटकर किया शुभारंभ, लोगों से की अपील
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया और फाइलेरिया की दवा पहले खुद खाई उसके बाद लोगों को दवाई वितरण कर जागरूक करते हुए दवा खाने की अपील की।