पूरनपुर: कपूरपुर गांव के पास गन्ने के खेत में गोवंश पशु की सूचना पर पुलिस दौड़ी, नीलगाय के मिले अवशेष की जांच में जुटा वन विभाग
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरपुर के रहने वाले फूलचंद पुत्र मंदन लाल के गन्ने के खेत में गोवंश पशु की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन के लोग पहुंच गए और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल नरेश कुमार त्यागी क्राइम इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह एस एस आई ललित चौधरी सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि नीलगाय के अवशेष है।