पूरनपुर: सीएमओ ने एमसीएच विंग शुरू करने को लेकर सप्ताह में दूसरी बार CHC का किया निरीक्षण, देखी सफाई व्यवस्था
पूरनपुर के महिला अस्पताल एमसीएच विंग को फरवरी माह में शुरू करने को लेकर रविवार 2ः30 पर सप्ताह में दुसरी बार चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में धीमी गति को लेकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। एमसीएच विंग शुरू होने पर गर्भवती महिलाओं का प्रसव व ओपीडी की सुविधा नई बिल्डिंग में शुरू की जाएगी।