पूरनपुर: बिलहरी गांव के पास खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी रामनरेश पुत्र मैकूलाल उम्र 72 वर्ष गांव के नजदीक झनकिया नदी के पास खेत में पशुओं के लिए घास काट रहे थे। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकले बाघ ने बुर्जग पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और शोर मचाकर बुजुर्ग की जान बचाई। घायल बुर्जग को अस्पताल में भर्ती कराया गया।