पूरनपुर: नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर वायरल किया वीडियो, फिर मांगी माफी
पूरनपुर नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता के खिलाफ लखवीर वाजवा निवासी मोहल्ला कायस्थान ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नगरपालिका सभासदों ने मामले में पुलिस से शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की तो वहीं आरोपी ने मामले में गलती मानते हुए माफी मांगी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।