पोहरी: पोहरी में समाजसेवी की प्रतिमा को काले कपड़े से ढका, अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पोहरी नगर में आदर्श सेवा संघ के संस्थापक एवं समाजसेवी स्व. गोपालकृष्ण पौराणिक की प्रतिमा को जयंती से एक दिन पहले काले कपड़े से ढकने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी जताई गई।अधिवक्ता एवं जनपद संघ पोहरी के अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।