लालगंज: गंगहरा कलां गांव के शिव मंदिर में महामृत्युंजय जाप का शुभारंभ, सुख, शांति और समृद्धि के लिए किया जा रहा विशेष अनुष्ठान
लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में सोमवार अरीब 11:00 बजे दिन से महामृत्युंजय जाप का शुभारंभ हुआ। आयोजक अतुल कुमार दुबे ने बताया कि यह कार्यक्रम 7 दिन तक चलेगा। महामृत्युंजय के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा। ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक मंत्र का जापकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।