सिरसागंज: गांव मलाहपुर में महिला ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, पीड़िता ने थाने में दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव मलाहपुर निवासी एक महिला अपने ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आ चुकी है। पीड़िता ने गुरुवार को शाम करीब 5:00 बजे थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पति व ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते हुए उसे ससुराल में नहीं रहने दे रहे हैं तथा रुपयों की मांग कर रहे हैं। जिसके कारण महिला अपने मायके में रहने को मजबूर है।