भितरवार: घर में अकेली महिलाओं पर पड़ोसियों ने की अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर मारपीट का आरोप
नगर भितरवार स्थित बंजारा मोहल्ला वार्ड नंबर 2 में महिलाओं के साथ कथित अभद्र टिप्पणी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेली रहने वाली महिलाओं पर पड़ोसी गंदे कमेंट करते थे और विरोध करने पर गाली-गलौज करते थे। मामले में पुलिस की कार्यवाही और दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।