करछना: पथरहिया गांव में यूरिया खाद पाने के लिए किसानों में मची मारामारी
तहसील करछना क्षेत्र में बनाए गए सहकारी समितियां पर यूरिया खाद की उपलब्धता न होने से किसान परेशान है। मंगलवार को पथरिया गांव में बनाए गए समिति पर यूरिया खाद आने की जानकारी किसनों को हुई तो सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 7 से 3 बजे तक खाद का वितरण किया गया जिसमें आई हुई खाद समाप्त हो गया। सुबह से कतार में खड़े ज्यादातर किसान बिना खाद लिए ही निराश लौट गए।