करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 78 शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
करछना तहसील परिसर में शनिवार को घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित होने से संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन नहीं हो पाया था। सोमवार सुबह 10 से 2 बजे के मध्य नायब तहसीलदार संतोष यादव की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 78 शिकायतें दर्ज कराई गई। एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका।