तोकापाल: विजय रथ हादसे में पैर गंवाने वाले सुखराम से मिले सांसद महेश कश्यप, डिमरापाल अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Tokapal, Bastar | Oct 29, 2026 बस्तर दशहरा की भीतर रैनी रस्म के दौरान विजय रथ के पहिए की चपेट में आकर अपना एक पैर गंवाने वाले सुखराम मंडावी से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने डिमरापाल अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने सुखराम का कुशलक्षेम जाना और उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली।