बांसगांव: सांसद ने विधानसभा बांसगांव के मिलन समारोह में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों ने की सदस्यता ग्रहण
कौड़ीराम गोरखपुर। विधानसभा बांसगांव के कौड़ीराम में आयोजित मिलन समारोह में कई गांवों के ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों सहित अन्य नेताओं व समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों ने बांसगांव सांसद कमलेश पासवान व विधायक विमलेश पासवान की मौजूदगी में सदस्यता ली।