उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बड़वानी 16 अगस्त 2026/15 अगस्त आजादी के पर्व पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन द्वारा झण्डा वंदन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जैन की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में
ए.डी.आर भवन के कान्फ्रेंस हॉल में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के बच्चों हेतु चित्रकला एवं निंबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री जैन द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यकम न्यायालयीन वातावरण में बच्चों को संस्कार एवं उल्लास व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है, उल्लास में बच्चों द्वारा चित्रकला एवं निबंध प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसो में उल्लास अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होते रहेगे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राष्ट्रप्रेम, स्वंतत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज, विकसित भारत. व दुरूपयोग विषय पर चित्रकला बनाई एवं एवं निंबंध प्रतियोगिता ए.आई एक अभिशाप, सोशल मीडिया का सदुपयोग पर निबंध लिखा गया।
प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा एवं सजूनात्मक सोच का सुंदर प्रर्दशन करते हुए रंगो के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन एवं न्यायाधीशगण द्वारा चित्रकला एंव निंबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र, एवं पुरूस्कृत किया।
कार्यकम में श्रीमती जैन, तृतीय अपर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चन्द्रवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिह रावत, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी, एवं अन्य न्यायाधीशगण अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहन लाल पाटीदार जिला विधिक सहातया अधिकारी श्री रॉबिन दयाल न्यायालय अधीक्षक श्री दिनेश जैन एवं न्यायालयीन कर्मचारी, विधिक सेवा के कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026