हज़ारीबाग: ऑनलाइन गेमिंग पर केंद्र की सख्ती के बाद मंडईखुर्द निवासी पीड़ित परिवार ने जताया सरकार का आभार, बेटे ने की थी आत्महत्या
केंद्र सरकार ने 20 अगस्त को लोकसभा में प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पेश किया है। इस बिल के तहत रियल-मनी गेम्स पर रोक और ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू होंगे।हजारीबाग के मंडईखुर्द निवासी सुरेश महतो के बेटे ने ऑनलाइन गेमिंग में 15 लाख रुपये गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम सराहनीय है।