हरिद्वार: पथरी पुलिस ने फेरूपुर में पूर्व अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की लगवाई परेड, महीने में 2 दिन हाज़िरी देने के दिए निर्देश
पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर पुलिस चौकी में क्षेत्र के पूर्व अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। आगामी लोकसभा चुनाव के चलते SSP परमेंद्र डोभाल के आदेश के बाद तमाम थाना और कोतवालियों में यह कार्रवाई की जा रही है। जिससे क्षेत्र में मौजूद सक्रिय अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने सभी को महीने में दो बार हाज़िरी देने के निर्देश दिए।