हरिद्वार: आगामी लोकसभा चुनावों के चलते ज्वालापुर कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटर और पूर्व अपराधियों की हुई परेड
आगामी लोकसभा चुनावों के चलते पुलिस ने स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को ज्वालापुर कोतवाली परिसर में पुलिस ने क्षेत्र के तमाम हिस्ट्रीशीटर और पूर्व अपराधियों की परेड करवाई। इनमें पूर्व में शांति भंग के आरोपी, नशा तस्कर भी शामिल रहे। पुलिस ने सभी को कानून हाथ में ना लेने की सख्त हिदायत दी।