हरिद्वार: 6.5 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ रावली महदूद से एक आरोपी तस्कर को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिडकुल थाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। यहां रावली महदूद क्षेत्र में 6.5 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस को एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ है। आरोपी सचिन मालियान क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करता था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।