हरिद्वार: महिला समेत 2 वारंटी अलग अलग स्थानों से ज्वालापुर पुलिस ने किए गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत दो वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है। अलग-अलग क्षेत्र से उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार विभिन्न मामलों में दोनों वांछित थे और लगातार इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। आखिरकार रविवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।