हरिद्वार: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भीमगोड़ा क्षेत्र में लगाया माेहल्ला रिपेयर कैंप, जनता की शिकायतों की हुई सुनवाई
उत्तराखंड में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी मोहल्ला स्तर तक जा कर लोगों को लुभाने में लगी है। रविवार को भीमगोड़ा क्षेत्र में आप कार्यकर्ताओं ने 13वां मोहल्ला रिपेयर कैंप का आयोजन किया। कैंप में 26 परिवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कैंप के माध्यम से कारपेंटर, प्लंबर, वेल्डिंग और इलेक्ट्रीशियन संबंधी कार्य निःशुल्क कराए जायेंगे।