फुलवारी: विकास विहार कॉलोनी में बाइक चोरी की कोशिश, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Phulwari, Patna | Dec 29, 2024 इन दिनों फुलवारी शरीफ में बाइक चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिला है। इसी कड़ी में रविवार शाम करीब 5:00 बजे एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा है। यह वीडियो विकास विहार कॉलोनी की बताई जा रही है, जो शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि की है।