कुलपहाड़: खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए किसान की मौत, मुंह से निकला खून, महेवा का मामला
थाना कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम महेवा में खेत पर मूंगफली की फसल में खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव करने गए करीब 60 वर्षीय बृजभूषण पांचाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात परिजनों ने खेत पर उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि बृजभूषण पांचाल पुत्र अयोध्या प्रसाद पांचाल मशीन से खेत पर मूंगफली की फसल में दवा डालने गए।