डुमरांव: डुमरांव ग्रिड को हरनौत से मिला नया 80 एमवीए ट्रांसफार्मर, इंस्टॉलेशन के बाद ट्रिपिंग से मिलेगी राहत
Dumraon, Buxar | Sep 10, 2026 बिजली व्यवस्था को स्थायी रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में डुमरांव 132/33 केवी ग्रिड में 80 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी क्रम में नालंदा के हरनौत ग्रिड से रवाना हुआ नया ट्रांसफार्मर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे डुमरांव पहुंचा।