Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
usr53004493
13
एक रात की बारिश में डूब गया कजरा, खुल गई विकास की हकीकत #लखीसराय #Kajra #Lakhisarai #जलजमाव #बारिश #बिहार #GroundReport #स्थानीयसमस्या #विकासकीहकीकत #जनताकीआवाज #SwajanSamachar #BreakingNews #BiharNews #RainUpdate
Surajgarha, Lakhisarai
| Jul 20, 2026
#लखीसराय
#kajra
#lakhisarai
#जलजमाव
#बारिश
#बिहार
#groundreport
#स्थानीयसमस्या
#विकासकीहकीकत
#जनताकीआवाज
#swajansamachar
#breakingnews
#biharnews
#rainupdate
MORE NEWS
Lakhisarai, Bihar | Aug 14, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 13.08.2026 जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार के निदेशानुसार जिले के आदि सेवा केंद्रों पर आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों के माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय ग्रामों में समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में चानन प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत बाशकुंड एवं संग्रामपुर पंचायत के कछुआ तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड के बुधौली बनकर एवं श्री किसुन ग्राम में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, वन, राजस्व एवं बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उपलब्ध कराया गया, ताकि नियमानुसार उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया गया।
Lakhisarai, Bihar | Aug 14, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक 13 अगस्त 2026 विशेष सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 2730, दिनांक 05 अगस्त 2026 के माध्यम से लखीसराय जिले के विभिन्न नगर निकायों में सुरक्षा की दृष्टि से सशस्त्र गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता व्यक्त की गई है। तथा नगर निकायवार सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए आवश्यक संख्या में गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में अनुरोध किया गया है। पत्र के आलोक में लखीसराय जिले के तीनों नगर निकायों की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था का आकलन एवं समीक्षा करने हेतु आज दिनांक 13.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के नगर निकायों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सशस्त्र गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर बैठक की गई। बैठक में नगर निकायों में उपलब्ध वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यकतानुसार सशस्त्र गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति तथा अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार एवं जिला पदाधिकारी द्वारा जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय से जिले में उपलब्ध होमगार्ड जवानों, बीएमपी, उत्पाद विभाग एवं अन्य कार्यालयों में पदस्थापित बलों की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही नगर निकायों की सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध बलों की समीक्षा की गई, ताकि आवश्यकतानुसार तत्काल प्रतिनियुक्ति की कार्रवाई की जा सके। जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय द्वारा होमगार्ड के पुरुष एवं महिला जवानों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय को निर्देशित किया गया कि आकलन कर सभी नगर निकायों में आवश्यकतानुसार जल्द से जल्द गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि जिले की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। नगर निकायों में नियुक्त होने वाले सशस्त्र बलों के भुगतान एवं आवासन की व्यवस्था संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी लखीसराय, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय जिला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Lakhisarai, Bihar | Aug 14, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला कृषि(आत्मा )कार्यालय, लखीसराय जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित लखीसराय, 13 अगस्त 2026। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन” रहा। कार्यक्रम के दौरान कृषकों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों को रासायनिक कीटनाशकों के संतुलित एवं अनुशंसित उपयोग के साथ-साथ जैविक एवं यांत्रिक कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में बागवानी उत्पादों के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई। कृषकों को उत्पादन के साथ-साथ उत्पाद की गुणवत्ता एवं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की जानकारी प्रदान की गई। अध्यक्षीय संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बागवानी फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों से वैज्ञानिक पद्धति, समेकित कीट प्रबंधन तथा मूल्यवर्धन तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए प्राप्त तकनीकी जानकारी को अपने खेतों में अपनाने की बात कही। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्री आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, श्री श्रवण कुमार, सहायक निदेशक (शष्य), बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, श्री रिंटू नंदी , kvk हलसी के बैज्ञानिक डॉ. निशांत प्रकाश एवं लखीसराय जिले के प्रगतिशील कृषकों के द्वारा भाग लिया गया।
Lakhisarai, Bihar | Aug 13, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय। दिनांक: 13 अगस्त 2026 15 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व मे आज हर घर तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा साइकिल रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केआरके मैदान से गांधी मैदान तक आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग से सहभागिता की। रैली के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया। तिरंगा साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था। रैली का समापन गांधी मैदान में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
Lakhisarai, Bihar | Aug 13, 2026