बक्सर: अपने दोस्तों के साथ बक्सर रामरेखा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे युवक की गंगा में डूबने से मौत, शव बरामद
Buxar, Buxar | Jun 13, 2024 दोस्तों के साथ बक्सर रामरेखा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचा एक युवक कि गंगा में डूबने से मौत गुरुवार को हो गई है. युवा के डूबने की सूचना पाकर स्थानीय नगर थाना पुलिस पहुंची तब तक स्थानीय गोताखोर एवं उसके दोस्तों ने गंगा से शव को खोज कर बाहर निकाला. पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.