मझोली: मझौली में प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से 2 युवकों की मौत, सहायक अभियंता और लाइनमैन पर मामला दर्ज
जबलपुर एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मझौली में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई थी। वहीं 6 से ज्यादा युवक घायल भी हो गए थे मामले में परिजनों की शिकायत के बाद अब विद्युत मंडल के सहायक अभियंता और लाइनमैन पर मामला दर्ज किया गया है और इस मामले में आगे जांच की जा रही है।